साकेत नगर स्थित रेणुका पार्क में भगवान शिव के चरणों में 5वें वर्ष का दिव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का अपार संगम देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पावन अवसर को और भी पुण्यमय बना दिया।
🌺 विशेष आकर्षण:
🔸 रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं मंत्रोच्चार
🔸 भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार एवं पुष्पांजलि
🔸 शिव तांडव स्तोत्र, रुद्राष्टकम एवं लिंगाष्टकम का संगीतमय गायन
🔸 प्रसाद वितरण एवं भजन संध्या
इस आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक कर कल्याण, शांति एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था एवं संयोजन स्थानीय भक्त मंडली द्वारा किया गया, जिनके अथक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत भव्य और सफल रहा।
जिसमे मुख्य रूप से
भूपेश अवस्थी , रवि पाण्डे , दीपक शुक्ल , रविशंकर राठी ,हरीश खत्री , अर्चना मिश्रा , भारतिष मिश्रा






