वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के तीन प्रोफेसरों की रिसर्च ने चौंकाने वाले तथ्य सामने लाए हैं।
अध्ययन के मुताबिक, 37% शादियां वर-वधू की कुंडली सही तरह से न मिलाने की वजह से टूट रही हैं।
रिसर्च में यह भी पाया गया कि लोग ग्रह दोष, मांगलिक दोष और जन्म नक्षत्र असंगति जैसे कारकों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
और यही आगे चलकर वैवाहिक अस्थिरता और तलाक के मामलों में बढ़ोतरी का कारण बन रहा है।



