Sitamarhi सीतामढ़ी जिला अस्पताल के ART सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब 7400 HIV पॉजिटिव मरीज दर्ज किए जा चुके हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन मरीजों में 400 से अधिक छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें यह संक्रमण उनके माता–पिता से मिला है.
सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यह स्थिति गंभीर चुनौती बन गई है. सीतामढ़ी जिला अस्पताल के ART सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब 7400 HIV पॉजिटिव मरीज दर्ज किए जा चुके हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन मरीजों में 400 से अधिक छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें यह संक्रमण उनके माता–पिता से मिला है.



