गोवर्धन 5 दिन से लगभग अस्पताल में भर्ती थे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई. इन्होंने इंस्टाग्राम में अपनी आखिरी पोस्ट की थी जिस पर सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थी
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असरानी चुपचाप दुनिया ये विदा लेना चाहते थे. वो एक्टर रहे, लेकिन दुनिया से जाते वक्त स्टारडम से दूर एक आम नागरिक की तरह विदा लेना चाहते थे. उन्होंने पत्नी मंजू से कहा था कि मेरी मौत के बाद कोई हंगामा न हो, जब अंतिम संस्कार हो जाए, तब ही सबको खबर देना. यही वजह रही कि महज परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया.



