कानपुर रविवार। आज सनातन सेवा सत्संग कानपुर प्रांत उ0 प्र0 की आवश्यक बैठक ॐ गायत्री आश्रम बर्रा 2 में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता महेश प्रसाद मिश्रा ने की एवं संचालन राजेश दीक्षित कक्काजी ने किया।
मुख्य अतिथि श्री भवानी प्रसाद भीख प्रांत संघ संचालक राष्टीय स्वयं सेवक संघ ने बैठक में कहा कि सनातन धर्म के अनुसार पितृ पक्ष में सभी अपने अपने पूर्वजों का स्मरण करे तथा उनके आदर्शों पर चले जिससे पितरों को शांति मिल सके एवं विजय दशमी पर्व पर अपने अपने घरों पर शस्त्रों का पूजन अवश्य करे
प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्रा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम एवं सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में गोस्वामी तुलसी जी की मूर्ति स्थापना एवं भव्य जयंती समारोह संपन्न हो सका ।
ओम कांत त्रिपाठी, महावीर गुप्ता, राकेद मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया 21 सितंबर रविवार पितृ विसर्जन के दिन सामूहिक पिंड दान , तिलांजलि प्रात: 10:30 बजे सरसैया घाट पर वैदिक रीति से सम्पन्न होगा।
गोपाल द्विवेदी, अभय शंकर दुबे , भरत शर्मा ने बताया कि विजय दशमी 02 अक्टूबर गुरुवार को प्रात 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर बर्रा 5 में शस्त्र पूजन संपन्न होगा ।
चंद प्रकाश पांडेय, सुखदेव शुक्ला, ब्रजेश शर्मा ने कहा कि संस्था का 14 वा स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह रविवार 26 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण सत्संग भवन परमपुरवा में संपन्न होगा ।
बैठक में सर्व श्री लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी, विजय त्रिपाठी, रामू मिश्रा, शीलू मिश्रा, आशीष कुमार दीक्षित, दिलीप दीक्षित , आशुतोष मिश्रा, बाला जी धाम महंत मानस मिश्रा, हरिओम पांडेय, सुभाष द्विवेदी (जन प्रतिनिधि) दिलीप दीक्षित, निमिष त्रिपाठी, श्याम बाबू शुक्ला, अशोक,सीताराम वर्मा, विनय मिश्रा, आर के दुबे, अतुल अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, श्री मति नीलम निगम, माधुरी मिश्रा, मनोज सेंगर, डा० संतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।






