एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से फर्जी अनुभव (Fake Experience) दिखाकर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित ने बताया कि वह एक ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ा था, जहां कई लोग अपने अनुभव साझा कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि उन्होंने कम समय में मोटी कमाई की है।
ग्रुप में मौजूद लोग लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और सफल निवेश की बातें शेयर कर रहे थे, जिससे पीड़ित को भरोसा हो गया। शुरुआत में पीड़ित से छोटी रकम निवेश करवाई गई और उस पर कुछ मुनाफा भी दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास और मजबूत हो गया।
इसके बाद पीड़ित ने लगभग98 लाख की रकम निवेश कर दी। लेकिन जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन फेल होने लगा। इस दौरान साइबर ठगों ने कभी टैक्स, कभी प्रोसेसिंग फीस और कभी अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने शुरू कर दिए।
लगातार पैसे मांगने और रकम वापस न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप पर दिखाए जा रहे फर्जी मुनाफे के दावों से सावधान रहें।



